फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों से बात कर समाधान करें : वर्मा

Tue, 25 Mar 2025 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। स्वास्थ्य सुपरवाइजर संघ हरियाणा ने गुजरात सरकार से मांग की है कि अपनी जायज मांगों को लेकर आंदोलनरत स्वास्थ्य कर्मचारियों से तुरंत बातचीत करके समाधान करे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य सुपरवाइजर संघ के प्रदेशाध्यक्ष राममेहर वर्मा, उपप्रधान सुदेश, महासचिव सतपाल, वित्त सचिव रणधीर सिंह चहल ने बताया कि गुजरात के स्वास्थ्य कर्मी 17 मार्च से अपनी जायज मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों ने पिछले पांच सालों में मांग पत्र देने, सभी विधायकों सांसदों और अधिकारियों से से गुहार लगाने का कार्य किया। वहीं गुजरात सरकार ने हमेशा स्वास्थ्य कर्मचारियों की अनदेखी की। इसके कारण स्वास्थ्य कर्मचारी हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर हुए। उन्होंने कहा कि मांगों को लागू करने की बजाय गुजरात सरकार एस्मा लागू करके उत्पीड़न कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें