13जेएनडी03: लघु सचिवालय में बरसाती सीजन से पहले नाले व ड्रेन की सफाई करवाने के लिए अधिकारियों
जींद। बारिश के सीजन से पहले जिले में ड्रेन व नालों की सफाई करवाने के लिए डीसी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिए हैं। इस कार्य में पारदर्शिता बरतने के लिए डीसी ने कार्य शुरू करने से पहले व बाद के फोटो भी लेने के निर्देश दिए हैं, ताकि सफाई का काम बेहतर तरीके से हो सके। फोटो जीपीएस लोकेशन के साथ भेजना होगा।
जिले में सभी रिंग बांधों का निरीक्षण करके रिपोर्ट जमा करवाने के भी निर्देश जारी किए हैं। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने मंगलवार को लघु सचिवालय के सभागार में आपदा प्रबंधन व बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा बैठक लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभाग आपसी तालमेल से कार्य करें।