फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: ताइक्वांडों खिलाड़ी अंशुल श्योकंद की मुक्केबाज अमित पंघाल से हुई सगाई, इस साल के अंत तक होगी शादी

Wed, 02 Apr 2025 10:29 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

अमित पंघाल ने एक समय एशियाई खेलों, राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक के साथ-साथ 2019 विश्व चैंपियनशिप में एतिहासिक रजत पदक के साथ खेल पर अपना दबदबा बनाया था।
विज्ञापन
अमित पंघाल और अंशुल श्योकंद - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाले भारतीय पुरुष मुक्केबाज अमित पंघाल की सगाई 30 मार्च को शहर के एक निजी होटल में जींद निवासी ताइक्वांडों की नैशनल खिलाड़ी अंशुल श्योकंद से हुई। इस सगाई समारोह में दोनों पक्षों के 70 नजदीकी लोग शामिल हुए। विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक विजेता अमित पंघाल ने भारतीय वायु सेना की परीक्षा पास की है। इसके अलावा अंशुल श्योकंद ने बीकॉम करने के बाद सीडीएस की तैयारी शुरू की है।

विज्ञापन


अंशुल फिलहाल जींद के विजय नगर में रहती है। इससे पहले उनका परिवार पिछले 15 साल से रोहतक में रहता था। बीते वर्ष नवंबर महीने में ही जींद में अंशुल के परिवार ने शिफ्ट किया है। अंशुल श्योकंद रक्षा सेवा में जाने के लिए तैयारी कर रही है। अमित भारतीय सेना में जूनियर कमीशन अधिकारी के रूप में सेवारत है। अंशुल के रिश्ते की बात पिछले तीन महीने से चली हुई थी। अंशुल के पिता कुलदीप श्योकंद को उसके दोस्त ने अमित पंघाल के बारे में बताया था। इसके बाद वह अमित को देखने के लिए उनके घर गए और परिजनों से बातचीत कर रिश्ते को पक्का किया। इसके बाद 30 मार्च को दोनों की सगाई कर दी।

अंशुल का एक भाई विदेश में रहता है, जबकि अंशुल की मां रोहतक में नर्सिंग ऑफिसर है, जबकि उनका पिता कुलदीप का खुद का व्यवसाय है। अमित पंघाल ने एक समय एशियाई खेलों, राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक के साथ-साथ 2019 विश्व चैंपियनशिप में एतिहासिक रजत पदक के साथ खेल पर अपना दबदबा बनाया था। अंशुल के पिता कुलदीप ने बताया कि फिलहाल शादी की कोई तैयारी नहीं है। अंशुल की सगाई कर दी गई है। अंशुल फिलहाल सीडीएस की तैयार कर रही है। इसकी तैयारी में ही उनका फोक्स है। अंशुल की शादी इस वर्ष के अंत में दिसबंर महीने तक करने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें