फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: स्वाति आर्या का नरवाना में किया गया स्वागत

Thu, 12 Mar 2026 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
11जेएनडी11: प्राचार्य और स्कूल स्टाफ स्वाति को सम्मानित करते हए। स्रोत संस्थान
विज्ञापन
जींद। सनातन धर्म पब्लिक स्कूल की पूर्व छात्रा स्वाति आर्या ने यूपीएससी में 366वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया था। पुराने विद्यालय पहुंचने पर स्वाति और माता-पिता दिलबाग शास्त्री का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

प्राचार्य अनीता मलिक ने पुष्प गुच्छ और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। प्राचार्या ने बताया कि स्वाति 10वीं और 12वीं में अव्वल थीं। हंसराज कॉलेज से वनस्पति शास्त्र में स्नातक करने के बाद उन्होंने आईएएस बनने का सपना संजोया था। निजी स्कूल संघ नरवाना के प्रधान सतीश, राममेहर नैन, विरेंद्र नैन सहित विभिन्न स्कूलों के प्रतिनिधियों ने भी सम्मानित किया। एसडीएम नरवाना जगदीश चंद्र ने भी स्वाति की उपलब्धि पर खुशी जताई। स्वाति ने सफलता का श्रेय अध्यापकों और प्राचार्य के मार्गदर्शन को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें