फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सीआरएसयू में मेहंदी, रंगोली और पेंटिंग प्रतियोगिता हुई

Thu, 12 Mar 2026 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
11जेएनडी21:सीआरएसयू में रंगोली बनाती हुई छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ की तरफ से वीरवार को महिलाओं के लिए कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसका उद्देश्य महिलाओं को प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच प्रदान करना और सशक्तीकरण के प्रति जागरूकता फैलाना था।
विज्ञापन

वर्ष 2026 के महिला दिवस की थीम लाभ के लिए देना को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की महिला शिक्षिकाओं, गैर-शिक्षण कर्मचारियों के साथ-साथ विभिन्न विभागों की छात्राओं ने भी भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिनमें मेहंदी, रंगोली और पेंटिंग प्रतियोगिता हुई।
महिला प्रकोष्ठ की निदेशक डॉ. निशा देओपा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस यह संदेश देता है कि महिलाओं को समान अधिकार, न्याय और अवसर प्रदान करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। जब महिलाओं को अपनी प्रतिभा और क्षमताओं को प्रदर्शित करने के लिए उचित मंच मिलता है, तो वे समाज के विकास में एक सशक्त भूमिका निभाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें