फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पांच किलोमीटर साइकिल दौड़ में भिड़ताना की सुष्मिता प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
पिल्लूखेड़ा। महिला एवं बाल विकास विभाग खंड पिल्लूखेड़ा द्वारा मंगलवार को राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में ग्रामीण महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यातिथि जिला कार्यक्रम अधिकारी कांता देवी रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीडीपीओ संतोष यादव ने शिरकत की।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि प्रिंसिपल जगदीश भनवाला, ब्लॉक समिति की चेयरपर्सन मोनिका देवी गांगोली शामिल हुई। प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़, डिस्कस थ्रो व म्यूजिकल चेयर में 30 वर्ष से ऊपर की महिलाओं ने भाग लिया। 300 मीटर, 400 मीटर, पांच किलोमीटर साइकिल दौड़ में 18 से 30 वर्ष की लड़कियां व महिलाओं ने भाग लिया।
कांता देवी ने कहा कि इन खेलों का मकसद खेलों के प्रति ग्रामीण महिलाओं को जागरूक करना है। खेलकूद हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा है। बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए। खेलों से शरीर स्वस्थ रहता है। इन खेलों से 18 से 30 साल की लड़कियों व महिलाओं में एक-दूसरी से आगे बढ़ने की प्रतिभा निखरकर सामने आती है। खेलों व शिक्षा के क्षेत्र के साथ-साथ बेटियां आज हर क्षेत्र में अपना नाम रोशन कर रही हैं और ग्रामीण खेलों के माध्यम से ही खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतर राष्ट्रीय खेलों में पहुंचते है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बेटियां हर क्षेत्र में बेटों से आगे हैं। बेटियां हिंदुस्तान की आन बान और शान है। समाज के लोगों को बेटियों के साथ भेदभाव नहीं करना चाहिए। संतोष यादव ने कहा कि बेटियां भविष्य की शान हैं और दो कुलों को रोशन करती हैं। लड़कियों को भी खेलों में अच्छा प्रदर्शन करके सानिया मिर्जा, साक्षी मलिक, पीवी सिंधू, गीता फोगाट आदि की तरह बन कर देश का नाम रोशन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या करना महापाप व घोर अपराध है। लड़की को शिक्षित करके भारत देश को विश्व में प्रथम स्थान पर लाना है, कन्या भ्रूण हत्या करने और करवाने पर साबित होने पर इस सजा के लिए कड़े दंड का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि लोगों को कन्या भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक बुराईयों के प्रति जागरूक करें और घटते हुए लिंगानुपात में सुधार के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएं जा रहे हैं।
ये रहे प्रतियोगिता के परिणाम
पांच किलोमीटर साइकिल दौड़ में सुष्मिता भिड़ताना ने प्रथम, मनीषा कालवा ने द्वितीय व मनीषा ढाठरथ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में ढाठरथ की रीना ने प्रथम, धड़ौली की सुनीता ने द्वितीय व ढाठरथ की संजू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 300 मीटर दौड़ में लुदाना की तन्नू ने प्रथम, मनीषा ने द्वितीय और रजाना कलां की माफी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में लुदाना की काजल ने प्रथम, नेहा ने द्वितीय और भागखेड़ा की नैंसी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो में भूरायण की कविता ने प्रथम, सुषमा ने द्वितीय और ढाठरथ की मनीषा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। म्यूजिकल चेयर में पिल्लूखेड़ा की संतोष ने प्रथम, भिड़ताना की शीला ने द्वितीय व पिल्लूखेड़ा की सुषमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर मौके पर नरेंद्र कटारिया गांगोली, मा. अजीत कुंडू, मनोज जांगड़ा, सुशील कुमार, आजाद सिंह पीटीआई, सुपरवाइजर मीनाक्षी बूरा, कमलेश, राजेश व पूजा, क्लर्क प्रदीप मोर, प्रिंस मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें