फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बाढ़ग्रस्त गांव में सुरजेवाला ने भेजी टॉरनेडो मशीन

Tue, 16 Sep 2025 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
16जेएनडी36-बीमारियों से बचाव के लिए चार्ली टॉरनेडो मशीन से करवाया छिड़काव। स्रोत कार्यकर्ता
विज्ञापन
फोटो 16जेएनडी36:
विज्ञापन

नरवाना। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बाढ़ और जलभराव से प्रभावित गांवों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए पानी के टैंकर शुरू किए है। इसके अलावा बीमारियों से बचाव के लिए चार्ली टॉरनेडो मशीन से छिड़काव की व्यवस्था शुरू की गई है।
इसकी शुरुआत मंगलवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता चौधरी बृजेंद्र सिंह सुरजेवाला ने भिखेवाला से की। उन्होंने कहा कि बारिश और बाढ़ ने प्रदेश के छह हजार से अधिक गांव, 11 शहर और लाखों एकड़ कृषि भूमि को प्रभावित किया है। जलभराव के कारण ग्रामीण पेयजल और बीमारियों की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एससी सैल के जिला अध्यक्ष सतबीर दबलैन ने बताया कि सुरजेवाला ने हाल ही में नरवाना क्षेत्र के दनौदा, भिखेवाला, फरैण और ईस्माइलपुर समेत कई प्रभावित गांवों का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनी थीं। उसी के बाद इस सेवा अभियान की शुरुआत की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें