जींद। हरियाणा में कांग्रेस ने जिला अध्यक्षों की नियुक्ति से पहले युवा कांग्रेस की नई प्रदेश और जिला कार्यकारिणी की घोषणा की है। सूची के अनुसार सूरज रेढू उर्फ मोनू कंडेला को हरियाणा युवा कांग्रेस का प्रदेश महासचिव चुना गया।
विज्ञापन
कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि हरियाणा यूथ कांग्रेस के लिए 2024 में आवेदन मांगे गए थे। 20 दिसंबर 2024 तक आवेदन किए गए थे। 16 जनवरी तक मेंबरशिप बनाई गई थी। कांग्रेस की तरफ से 19 मई को आवेदनों की छंटनी की गई, इसका परिणाम 16 जून को जारी किया गया। संवाद