फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रोइंग में चमकीं संगतपुरा की बेटी सुमन, अब जापान एशियन गेम्स पर नजर

विज्ञापन
20जेएनडी01: सुमन ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
जींद। गांव संगतपुरा की प्रतिभाशाली खिलाड़ी सुमन देवी ने रोइंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। किसान परिवार की बेटी सुमन ने मेहनत और लगन के दम पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक हासिल किए हैं और अब उनका लक्ष्य एशियन गेम्स में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतना है।
विज्ञापन


सुमन देवी ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2021 में रोइंग खेल की शुरुआत की थी। वर्ष 2022 में अहमदाबाद में आयोजित नेशनल गेम्स में उन्होंने सिल्वर मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इसके बाद 2023 में खेलो इंडिया गेम्स में गोल्ड और सिल्वर मेडल हासिल किए। वहीं जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में भी गोल्ड मेडल जीता।
उनका शानदार प्रदर्शन 2024 में गोवा में आयोजित नेशनल गेम्स में भी जारी रहा जहां उन्होंने गोल्ड मेडल अपने नाम किया। वर्ष 2025 में उत्तराखंड में हुए नेशनल गेम्स में सुमन ने एक गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीतकर अपनी उपलब्धियों में और इजाफा किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सुमन ने देश का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

वर्ष 2023 में थाईलैंड में आयोजित जूनियर एशियन चैंपियनशिप में उन्होंने गोल्ड मेडल जीता जबकि 2025 में वियतनाम में हुई सीनियर एशियन चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। सुमन ने बताया कि उनके पिता आशीष ढांडा किसान हैं और माता कमलेश देवी गृहिणी हैं।
परिवार ने हमेशा उनका हौसला बढ़ाया। अब सुमन देवी जापान में होने वाले एशियन गेम्स की तैयारी में जुटी हैं। उन्होंने कहा कि उनका सपना देश के लिए स्वर्ण पदक जीतना है और वह इसके लिए पूरी मेहनत कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें