फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सुमन का स्टेट टीचर अवॉर्ड के लिए चयन

विज्ञापन
26जेएनडी05: सुमन सहारण। - फोटो : कार्यकारी अभियंता कार्यालय के बाहर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। हरियाणा शिक्षा विभाग की ओर से वर्ष 2024 के स्टेट टीचर अवार्ड के लिए जारी चयन सूची में पीजीटी ज्योग्राफी सुमन सहारण का चयन किया गया है। शिक्षा विभाग ने 27 अगस्त 2026 को चयनित शिक्षकों की सूची जारी की, जिसमें उनका नाम शामिल है। यह सम्मान उनके 17 वर्षों के समर्पित, उत्कृष्ट और नवाचारपूर्ण शिक्षण कार्य के लिए दिया जा रहा है।
सेवाकाल के दौरान कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में उनके विषय का शत-प्रतिशत परिणाम रहा है। विद्यार्थियों में भूगोल विषय के प्रति रुचि पैदा करने के लिए उन्होंने वीडियो, गतिविधि आधारित शिक्षण और भूगोल प्रदर्शनियों का सहारा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके प्रयासों से कई विद्यालयों में भूगोल विषय पढ़ने वाले विद्यार्थियों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई। विभिन्न विद्यालयों में कार्य करते हुए सुमन सहारण ने भूगोल प्रयोगशालाओं की स्थापना में अहम भूमिका निभाई। जीजीएसएसएस जींद में उनके प्रयासों से ज्योग्राफिकल पार्क विकसित किया गया। इसमें कंक्रीट से विशाल ग्लोब, हरियाणा और भारत के मानचित्र व वेस्ट मटेरियल से आकर्षक झरना तैयार किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें