कार में लगी आग को बुझाते फायर ब्रिगेड के कर्मचारी।
- फोटो : Jind
हिसार-चडीगढ़ हाईवे पर जाजनवाला गांव के पास सोमवार रात डेढ़ से दो बजे के बीच सिरसा सिंचाई विभाग के एसडीओ रामप्रसाद की बीएमडब्ल्यू कार में अचानक आग लग गई। कार में आग लगी देख कर वे नीचे उतर गए, जिससे उनका बचाव हो गया। एसडीओ ने कार में आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। जानकारी मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाई।
पुलिस के अनुसार सिरसा नहरी विभाग के एसडीओ फतेहबाद जिले के ढाणी गोपाल निवासी रामप्रसाद अपनी कार में सवार होकर उचाना से फतेहाबाद जा रहे थे। जब वह जाजनवाला गांव के नजदीक पहुंचे तो अचानक से कार में आग लग गई। आग लगते ही एसडीओ कार से कूद गए और फोन कर इसकी जानकारी दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग बुझाई, लेकिन तब तक कार जल चुकी थी।