फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल चंडीगढ़ में होगी सब्जेक्ट कमेटी की बैठक, जींद के विकास कार्यों पर रिपोर्ट के साथ डीसी तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जुलाई में आई बारिश में रोहतक रोड और मिनी बाईपास रोड धंसने व अन्य विकास कार्यों में गड़बड़ी की जांच के लिए विधानसभा की सब्जेक्ट कमेटी की बैठक बुधवार को चंडीगढ़ में होगी। इसके लिए सब्जेक्ट कमेटी ने जींद के डीसी को रिपोर्ट के साथ तलब किया है।
विज्ञापन

इसके अलावा शहरी स्थानीय निकाय, लोकनिर्माण विभाग व जनस्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव, शहरी स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक, सिंचाई विभाग, लोक निर्माण विभाग व जनस्वास्थ्य विभाग के इंजीनियर इन चीफ को भी कमेटी ने बुलाया है। उम्मीद है कि इस बैठक में कमेटी की जांच रिपोर्ट को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।
गौरतलब है कि जून में रोहतक रोड को बनाया गया था। इसके बाद जुलाई में हुई बारिश में यह सड़क धंस गई। इसके अलावा मिनी बाईपास की सड़क भी धंस गई थी। इसको लेकर जींद के भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा द्वारा मीटिंग की गई तो तीनों विभागों के अधिकारी एक दूसरे पर मामला टालते रहे। ऐसे में इस मामले की जांच सब्जेक्ट कमेटी द्वारा की जा रही है। पलवल के विधायक दीपक मंगला की अध्यक्षता वाली सब्जेक्ट कमेटी ने अगस्त महीने में जींद का दौरा किया था। जींद के भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा भी कमेटी के सदस्य हैं। इसके बाद लगातार बैठकें हो रही हैं। इसको लेकर कमेटी जींद के डीसी को जांच के आदेश दिए थे। ऐसे में उन्होंने एडीसी से जांच करवाई। इस पर सब्जेक्ट कमेटी द्वारा आपत्ति जताते हुए खुद डीसी को जांच करने के आदेश दिए थे। अब बुधवार को होने वाली बैठक में डीसी जांच रिपोर्ट के साथ पहुंचेंगे।
विज्ञापन

यूं फंसा है पेच
दरअसल शहर में बारिश के पानी की निकासी के लिए अमरूत योजना के तहत नगर परिषद ने पाइपलाइन डाली है। इसके लिए नगर परिषद द्वारा सड़क दोबारा बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग को करीब 12 करोड़ रुपये दिए गए हैं। इस पर लोकनिर्माण विभाग द्वारा बनाई गई रोहतक रोड व मिनी बाईपास की सड़क धंस गई। इस पर जांच में अधिकारियों ने कहा कि यह सड़क जनस्वास्थ्य विभाग की लाइन में रिसाव के कारण सड़क धंसी है। वहीं जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उनकी लाइन पहले से है। यदि लाइन में रिसाव होता तो यह पहले ही धंसती। अब इसकी जांच सब्जेक्ट कमेटी द्वारा की जा रही है।
जींद के भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि हां बुधवार को सब्जेक्ट कमेटी की बैठक होनी है। इसमें विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव, निदेशक व इंजीनियर इन चीफ को भी बुलाया गया है। जींद के डीसी द्वारा जांच रिपोर्ट देनी है। जिन लोगों ने विकास कार्यों में गड़बड़ी की है, उन पर कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें