फोटो 18जेएनडी12-बस अड्डा पर खड़ी रोडवेज बसें, जो अंतरराष्ट्रीय योग शिविर में युवाओं को लेकर प
जींद। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर युवाओं को अभ्यास के लिए स्कूलों से अनाज मंडी तक ले जाने के लिए रोडवेज की 12 बसें लगाई गई हैं। इसके अलावा दो बसें आरक्षित रखी जाएंगी। 21 जून को अनाज मंडी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है।
शहर के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जाट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (रोहतक रोड), बिशनपुरा, इककस व डिफेंस कॉलोनी स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में दो-दो बसें लगाई गई हैं।
ये बसें सुबह पांच बजे स्कूलों में पहुंच जाएंगी और विद्यार्थियों को स्कूलों से लेकर अनाज मंडी में आयोजित रिहर्सल व योग दिवस कार्यक्रम में ले जाएंगी। रविवार को अनाज मंडी में जिला स्तरीय कार्यक्रम होगा। इसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थी भाग लेकर लोगों को योग को अपनी दिनचर्या बनाने का संदेश देंगे।
नीट परीक्षार्थियों के लिए भी चलाई जाएंगी रोडवेज बस सेवाएं
वहीं जिले के छह परीक्षा केंद्रों पर होने वाली नीट परीक्षा को लेकर रोडवेज बसों की व्यवस्था की जाएगी। डीसी डॉ. वैशाली शर्मा ने रोडवेज महाप्रबंधक राहुल जैन को निर्देश जारी किए हैं। परीक्षा के दिन परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परिवहन संबंधी परेशानी न हो, इसके लिए रोडवेज बस अड्डे से छह अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी।
वर्जन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर 12 रोडवेज बसों की व्यवस्था की गई है। एक स्कूल में दो बसें जाएंगी जो विद्यार्थियों को स्कूल से लेकर अनाज मंडी में आयोजित रिहर्सल व योग दिवस कार्यक्रम में लेकर पहुंचेगी।
-विजय, डीआई, बस अड्डा जींद