29जेएनडी12-हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म देखते हुए विद्यार्थी।
नरवाना। हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग के तत्वावधान में शुक्रवार को केएम राजकीय महाविद्यालय नरवाना में राष्ट्रीय खेल दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रोफेसर मेजर सुरेंद्र कुमार के निर्देशन में हुआ। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के उच्चतर निदेशक ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विद्यार्थियों को खेल दिवस के महत्व से अवगत कराया।
साथ ही छात्रों को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी दिखाई गई, जिसे देखकर विद्यार्थियों ने खेलों के प्रति प्रेरणा ली। प्राचार्य डॉ. मीनू सिंह ने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं, जो न केवल शारीरिक रूप से बल्कि मानसिक रूप से भी स्वस्थ रखते हैं। कार्यक्रम में छात्राओं का क्रिकेट मैच आकर्षण का केंद्र रहा जिसमें खिलाडिय़ों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस मौके पर प्रोफेसर मोहित, जगबीर सिंह, सुलतान, रोहताश और डॉ. रविंद्र भी मौजूद रहे।