फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेजर ध्यानचंद ने भारत को कई बार दिलवाए स्वर्ण पदक : डॉ. अंजना

Sat, 30 Aug 2025 02:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
29जेएनडी13-सनातन धर्म महिला महाविद्यालय में मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए स्टाफ
विज्ञापन
नरवाना। सनातन धर्म महिला महाविद्यालय में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय राष्ट्रीय खेलकूद दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अंजना लोहान ने की। उन्होंने बताया कि मेजर ध्यानचंद ने अपनी प्रतिभा और अद्भुत कौशल के बल पर भारत को कई बार ओलंपिक स्वर्ण पदक दिलवाए।
विज्ञापन

उनकी हॉकी कला इतनी अद्भुत थी कि उन्हें हॉकी का जादूगर कहा गया। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वह मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए खेलों को जीवन का हिस्सा बनाएं और समाज को भी इसके लिए प्रेरित करें। इस मौके पर रेखा कोहली, डॉ. नयनदीप, डॉ. शालू सचदेवा, गौरव सिंगला और मनीषा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें