फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: विद्यार्थियों को पर्यावरण बचाने के लिए किया जागरूक

Sun, 05 Jul 2026 04:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
फोटो 04जेएनडी15-अमरहेड़ी स्कूल में बच्चों को पर्यावरण बारे जागरूक करते अ​धिवक्ता देवराज मलिक। स
विज्ञापन
जींद। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में राजकीय माध्यमिक विद्यालय अमरहेड़ी में पौधरोपण के लिए जागरूकता शिविर लगाया गया। इस दौरान पैनल अधिवक्ता देवराज मलिक ने विद्यार्थियों को जागरूक किया। उन्होंने प्लास्टिक मुक्त वातावरण, पर्यावरण संरक्षण, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, पॉक्सो एक्ट, स्वस्थ मातृत्व-स्वस्थ राष्ट्र, बाल विवाह मुक्त भारत, साइबर क्राइम, नशा मुक्ति, ट्री प्लांटेशन, स्पेशल लोक अदालत, धारा 138 एनआई एक्ट, समाधान समारोह, दहेज उन्मूलन तथा मानव-वन्यजीव संघर्ष सहित विभिन्न विषयों की जानकारी दी। साथ ही अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

विशेष लोक अदालत 18 को
जींद। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ता देवराज मलिक ने बताया कि 18 जुलाई को पूरे हरियाणा राज्य में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस विशेष लोक अदालत में चेक बाउंस से संबंधित धारा 138 एनआई एक्ट के मामलों का आपसी समझौते के आधार पर निपटारा किया जाएगा। देश में लंबित मामलों के त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण निपटारे की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सर्वोच्च न्यायालय ने समाधान समारोह विशेष लोक अदालत-2026 नामक राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया है। यह विशेष पहल 21 अप्रैल से शुरू होकर 21, 22 एवं 23 अगस्त तक आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत के साथ अपने चरम पर पहुंचेगी जिसमें उपयुक्त लंबित मामलों का आपसी सहमति से समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें