फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: विद्यार्थियों को नशे और साइबर फ्रॉड के खिलाफ जागरूक किया

विज्ञापन
30जेएनडी31-विद्यार्थियों को नशे के प्रति जागरूक करते हुए पुलिस। स्रोत संस्थान - फोटो : 1
विज्ञापन
नरवाना। केएम राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नशा मुक्ति अभियान के तहत शुक्रवार को विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव, साइबर अपराध, यातायात नियमों और देश में लागू तीन नए कानूनों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

डीएसपी कमलदीप राणा ने कहा कि नशा व्यक्ति के शरीर, परिवार और समाज का सबसे बड़ा शत्रु है। यह युवाओं के उज्ज्वल भविष्य को अंधकार में धकेल देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई, खेल और अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करने और नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रहने का आह्वान किया। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।
नशा मुक्ति टीम के इंचार्ज उपनिरीक्षक नरेश कुमार ने कहा कि नशा केवल शरीर ही नहीं, बल्कि जीवन और समाज को भी खोखला कर देता है। उन्होंने विद्यार्थियों को अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

साथ ही साइबर फ्रॉड से बचाव, यातायात नियमों के पालन और नए आपराधिक कानूनों की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के लिए रस्साकशी प्रतियोगिता भी करवाई गई। अंत में कॉलेज स्टाफ व विद्यार्थियों ने नशा मुक्त भारत और सुरक्षित भारत का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें