जींद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई ने हरियाणा उच्चतर शिक्षा निदेशालय द्वारा छात्रवृत्ति को लेकर जारी रिमाइंडर पत्र पर कड़ा रुख अपनाया है। इकाई अध्यक्ष राहुल कक्कड़ ने कहा कि सत्र 2022-23 से 2024-25 तक के एससी और अन्य वर्गों के आवेदन अभी भी एल-1 और एल-2 स्तर पर लंबित हैं।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रोहन सैनी और नगर मंत्री प्रतीक शर्मा ने कहा कि निदेशालय ने एल-1 स्तर के लिए 31 जनवरी 2026 और एल-2 स्तर के लिए 15 फरवरी की समय-सीमा तय की है। इसके बाद पोर्टल बंद कर दिया जाएगा। परिषद ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते छात्रों की छात्रवृत्ति स्वीकृत नहीं की गई तो भविष्य में होने वाले किसी भी कानूनी विवाद या आर्थिक नुकसान की जिम्मेदारी सीधे संस्थानों की होगी। एबीवीपी ने मांग की है कि इस देरी के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर तुरंत कार्रवाई की जाए।