फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: छात्राओं को स्व-गणना के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
17जेएनडी07: हिंदू कन्या महाविद्यालय की छात्राएं संगोष्ठी में मौजूद। स्रोत संस्थान
विज्ञापन
जींद। हिंदू कन्या महाविद्यालय में जनगणना समिति की तरफ से स्व-गणना विषय पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को डिजिटल जनगणना की प्रक्रिया और इसके महत्व से अवगत कराना था। प्राचार्य डॉ. पूनम मोर ने कहा कि सटीक जनगणना ही देश के समग्र विकास की नींव है।
विज्ञापन

उन्होंने छात्राओं से अपील की कि वे स्वयं ऑनलाइन पोर्टल का उपयोग कर स्व-गणना प्रक्रिया का हिस्सा बनें और समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाएं। नोडल अधिकारी डॉ. नीलम बताया कि नागरिक स्वयं ऑनलाइन पोर्टल पर अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। यह प्रक्रिया अत्यंत सरल और सुविधाजनक है। इससे न केवल समय की बचत होती है बल्कि आंकड़ों में पारदर्शिता और शुद्धता भी सुनिश्चित होती है। छात्राओं ने भाग लिया और डिजिटल माध्यम से राष्ट्र निर्माण में सहयोग देने का संकल्प लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें