04जेएनडी02-हिंदू कन्या महाविद्यालय में दाखिला लेने पहुंची छात्राएं। स्रोत कॉलेज
जींद। हिंदू कन्या महाविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए दूसरी मेरिट सूची तीन जुलाई को जारी होने के उपरांत छात्राओं के दस्तावेज सत्यापन और फीस जमा की प्रक्रिया प्रारंभ हुई। दूसरी मेरिट लिस्ट की छात्राओं को फीस भरने के लिए चार जुलाई से सात जुलाई तक का समय मिलेगा।
सत्यापन प्रक्रिया के दौरान छात्राओं को अपने सभी मूल दस्तावेजों को साथ लाना अनिवार्य है। छात्राएं फीस का भुगतान ऑनलाइन एवं कॉलेज फीस काउंटर पर नकद रूप से भी जमा करवाकर कर सकती हैं।
किसी कारणवश यदि कोई छात्रा निश्चित तारीख पर आवेदन नहीं कर पाई और पहले जारी दो सूचियों के अनुसार दाखिला नहीं ले पाई, वे छात्राएं नौ जुलाई से शुरू होने वाली ओपन काउंसिलिंग में अपना दाखिला करवा सकेंगी।
प्राचार्य डॉ. पूनम मोर ने कहा कि महाविद्यालय में बीए, बीकॉम, बीसीए जैसे कई कोर्स उपलब्ध हैं। ऐसे में विद्यार्थियों को चाहिए कि वह निर्धारित समय में अपनी फीस जमा करवाएं।