फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: राष्ट्रीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी में राजकीय और निजी स्कूलों के विद्यार्थी लेंगे भाग

Wed, 25 Dec 2024 07:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। सोनीपत जिले के राई में होने वाली 51वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी में जिलेभर के राजकीय व प्राइवेट स्कूलों के विद्यार्थी शामिल होंगे। यह प्रदर्शनी 9वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों लिए आयोजित की जा रही है। इसमें जिले से तीन दिन विद्यार्थी जाएंगे। 27 से 29 दिसंबर तक अलग अलग तीनों कक्षाओं से विद्यार्थियों को ले जाया जाएगा।
विज्ञापन

इसमें पहले दिन 27 दिसंबर को 9वीं कक्षा, 28 दिसंबर को 10वीं कक्षा व 29 दिसंबर को 11वीं व 12वीं कक्षा के 300-300 विद्यार्थी भाग लेंगे। बुनियाद और सुपर-100 के तहत ग्रहण कर रहे शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों को भ्रमण में शामिल किया जाना अनिवार्य है। प्रदर्शनी में भाग लेने वाले सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए बसों की बुकिंग के लिए रोडवेज बसों काे प्राथमिकता दी जाएगी। यदि रोडवेज बस उपलब्ध नहीं होगी तो जिला परिवहन प्रबंधक से एनओसी लेने के उपरांत एनओसी लेने उपरांत प्राइवेट बसों की बुकिंग की जाएगी। छात्र व छात्राओं के लिए अगल-अलग बसों की बुकिंग की जाएगी। छात्राओं की बस में दो महिला अध्यापिकाओं का होना अनिवार्य है। वहीं छात्रों की बसों में दो पुरुष अध्यापकों का होना अनिवार्य है। राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए बसों की व्यवस्था को लेकर निदेशायल ने बजट भी जारी किया है। जींद जिले के विद्यार्थियों के लिए तीन दिन में हर रोज चार बस राई जाएंगी, जिसके लिए कुल 231940.80 रुपए का बजट जारी किया गया है। इसके अलावा विद्यार्थियों के रिफ्रेशमेंट के लिए भी निदेशालय ने 75 पैसे प्रति विद्यार्थी के हिसाब से राशि जारी की है।

-
सोनीपत के राई में विद्यालय शिक्षा निदेशालय 51वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित करवा रहा है। राजकीय व प्राइवेट स्कूलों में पढ़ने वाले नौवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थी प्रदर्शनी देखने जाएंगे। इसमें 40 प्रतिशत विद्यार्थी प्राइवेट स्कूलों के और 60 प्रतिशत विद्यार्थी सरकारी स्कूलों के भाग लेंगे। 27 से 30 दिसंबर तक जिले के हर रोज 300 विद्यार्थी भाग लेंगे।
विज्ञापन

विजय लक्ष्मी, जिला शिक्षा अधिकारी जींद।

महंगापुर के श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में कबड्डी में प्रतिभाग करते स्कूली बच्चे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें