फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा के बाद टैबलेट जमा करने होंगे

Sat, 14 Feb 2026 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
13जेएनडी15: रितु पंघाल।
विज्ञापन
जींद। शैक्षणिक सत्र 2025-26 के समापन के साथ ही राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को वितरित किए गए टैबलेट वापस लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस संदर्भ में विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किया है।
विज्ञापन

ई-अधिगम योजना के तहत 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को टैबलेट उपलब्ध कराए गए थे। चूंकि 10वीं और 12वीं के कई विद्यार्थी परीक्षा के बाद विद्यालय बदलेंगे या पढ़ाई पूरी कर स्कूल छोड़ देंगे। इसलिए विभाग ने टैबलेट जमा करवाने के निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों के अनुसार 10वीं व 12वीं कक्षा के विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा के अंतिम दिन से पांच दिन के भीतर टैबलेट, चार्जर और संबंधित उपकरण स्कूल में जमा करने होंगे।
स्कूल प्रमुख और कक्षा इंचार्ज विद्यार्थियों को फोन के माध्यम से सूचित करेंगे जबकि स्कूल प्रबंधन समिति यह सुनिश्चित करेगी कि सभी टैबलेट समय पर वापस हों। टैबलेट जमा करते समय विद्यालय को स्टॉक रजिस्टर में विद्यार्थी का नाम, एसआरएन, अभिभावक का नाम, आधार नंबर, टैबलेट का आईएमईआई नंबर, चार्जर की स्थिति तथा किसी भी प्रकार की क्षति का विवरण दर्ज करना होगा।
विज्ञापन

जो विद्यार्थी टैबलेट जमा नहीं करेंगे उनकी अलग सूची तैयार की जाएगी। यदि टैबलेट गुम नहीं हुआ है और फिर भी जमा नहीं कराया गया, तो ऐसे विद्यार्थियों का परिणाम हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा रोका जा सकता है और डिजी लॉकर पर भी अपलोड नहीं किया जाएगा। हालांकि 10वीं के वे विद्यार्थी जो उसी विद्यालय में 11वीं कक्षा में प्रवेश लेंगे, उनसे टैबलेट नहीं लिया जाएगा लेकिन जो छात्र अन्य विद्यालयों में दाखिला लेंगे, उन्हें उपकरण लौटाना होगा।
जमा किए गए टैबलेट विद्यालय के पुस्तकालय, कंप्यूटर लैब या सुरक्षित स्थान पर रखे जाएंगे। किसी भी प्रकार की चोरी या गुम होने की स्थिति में संबंधित विद्यालय प्रमुख की जिम्मेदारी तय होगी और आवश्यक होने पर एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी।
वर्जन
विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने टैबलेट वितरण योजना को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षाएं समाप्त होने के पांच दिन के भीतर टैबलेट विद्यालय में जमा करना होगा।-रितु पंघाल, जिला शिक्षा अधिकारी जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें