फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: छात्राओं को दी डिजिटल रजिस्ट्रेशन की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। सनातन धर्म महिला महाविद्यालय के सभागार में शुक्रवार को इलेक्टोरल बॉन्ड की ओर से जनगणना के तहत जागरूकता कार्यक्रम हुआ। छात्राओं को डिजिटल पोर्टल के माध्यम से स्वयं की गणना करने की प्रक्रिया समझाने के लिए एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंजना लोहान ने की। इलेक्टोरल बॉन्ड सेल प्रभारी डॉ. शालू सचदेवा ने कहा कि जनगणना किसी भी देश के विकास का महत्वपूर्ण आधार होती है। देश की आबादी और परिवारों के आंकड़ों के आधार पर ही सरकारें आवश्यक सुविधाओं की योजना बनाती हैं।
उन्होंने बताया कि स्व-गणना पोर्टल पर किस प्रकार पंजीकरण करना है और अपनी जानकारी किस तरह दर्ज करनी है। इसकी विस्तृत जानकारी छात्राओं को वीडियो के माध्यम से दी गई।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. अंजना लोहान ने कहा कि हमारी जनगणना, हमारा विकास के उद्देश्य को साकार करने के लिए प्रत्येक नागरिक को इसमें भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वगणना में भाग लेकर वे जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दे सकती हैं। इस अवसर पर डॉ. नयन दीप, डॉ. अनीता छाबड़ा, रेखा कोहली, रुक्मणी सैनी, सुमन गर्ग, डॉ. कांता जागलान, रितु और रेनू मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें