फोटो संख्या:80- अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड की परीक्षा में हिस्सा लेते विद्यार्थी---संवाद
महेंद्रगढ़। शहर के कॉलेज रोड स्थित आकाश अकादमी में सोमवार को अमर उजाला की ओर से नेशनल ओलंपियाड की परीक्षा कराई गई। परीक्षा में कक्षा चौथी से आठवीं तक के प्रतिभागियों ने गणित विषय की परीक्षा दी। परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को राज्यस्तरीय परीक्षा में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा।
अकादमी संचालक देवेंद्र बैरावास ने बताया कि ओलंपियाड एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। ओलंपियाड का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धात्मक भावना जागृत करना और विषय ज्ञान को गहराई से समझने की प्रेरणा देना है।
परीक्षा के दौरान केंद्र पर अनुशासन और शांतिपूर्ण माहौल में विद्यार्थियों ने अपनी परीक्षा दी। यह परीक्षा विद्यार्थियों के लिए उपयोगी साबित होगी। अमर उजाला ओलंपियाड विद्यार्थियों को भविष्य की हर चुनौतियों के लिए तैयार करता है और अवसर देता है कि वे राष्ट्रीय स्तर पर देशभर के विद्यार्थियों के बीच अपनों रैंक के साथ-साथ अपनी ताकत और कमजोरियां जान सकें।