फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दीक्षांत समारोह में डीएड-बीएड विद्यार्थियों को दीं डिग्रियां

विज्ञापन
फोटो 14जेएनडी09-अंकुर स्कूल में आयोजित दीक्षांत समारोह में बच्चे को सम्मानित करते हुए हैफेड चेय
विज्ञापन
जींद। सेंट्रल जेसीज एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से संचालित अंकुर स्कूल, अर्बन एस्टेट में शनिवार को दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। इसमें हैफेड के नवनियुक्त चेयरमैन एडवोकेट वीरेंद्र शर्मा ने डीएड और बीएड करने वाले विद्यार्थियों को डिग्रियां और मार्कशीट वितरित कीं।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि वीरेंद्र शर्मा ने विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धि के लिए बधाई दी और आगे भी मेहनत के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने का संदेश दिया। समारोह में अंकुर स्कूल के उन विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने गोहाना में आयोजित दिव्यांग ओलंपिक में विभिन्न स्पर्धाओं में पदक जीतकर स्कूल और जिले का नाम रोशन किया। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को पदक वितरित कर उनकी उपलब्धि की सराहना की।

इस दौरान सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सहायक महाप्रबंधक पद से सेवानिवृत्त सुरेश कौशिक ने भी बतौर अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष रोशन लाल गोयल, पूर्व अध्यक्ष केसी गुप्ता, प्राचार्य ममता शर्मा, ट्रस्टी प्रदीप शर्मा, दीपक शर्मा, विकास शर्मा और प्रवीण अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें