फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग संस्थान ने फीस के लिए दबाव बनाया तो छात्र ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
जाट धर्मशाला के पास स्थित कोचिंग संस्थान ईफा अकादमी द्वारा फीस का दबाव बनाने पर कैथल जिले के जाखोली गांव निवासी 12 कक्षा के छात्र अभिषेक उर्फ संजय ने आत्महत्या कर ली। छात्र खरकरामजी गांव में अपने मामा के यहां रहता था। पुलिस ने छात्र के मामा विनोद की शिकायत पर संस्थान के शिक्षक शशांक त्रिपाठी के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में अभिषेक के मामा विनोद ने कहा कि उसका भांजा जाट धर्मशाला के पास स्थित ईफा अकादमी में कोचिंग ले रहा था। संस्थान के शिक्षक शशांक त्रिपाठी ने बार-बार फीस भरने के लिए परेशान किया जिससे उसने परेशान होकर अभिषेक ने जहरीला पदार्थ निकल लिया। तबीयत बिगड़ने पर उसे पीजीआई रोहतक लेकर गए जहां पर उसने दम तोड़ दिया। हालांकि अभी शिकायत में यह नहीं बताया गया है कि कितनी फीस मांगी जा रही थी। वहीं संस्थान के प्रबंधकों ने इस बारे में बात करने से मना कर दिया है। सदर थाना प्रभारी दिनेश कुमार के अनुसार पोस्टमार्टम पीजीआई रोहतक में करवाया गया है। शिकायत के आधार बुधवार देर रात शिक्षक शशांक त्रिपाठी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें