स्थानीय शहरी निकाय मंत्री अनिल विज से मुलाकात कर नगर परिषद में हुए भ्रष्टाचार की जानकारी देते जी?
- फोटो : Jind
नगर परिषद में हुए घोटालों को लेकर मंगलवार को भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने स्थानीय शहरी निकाय मंत्री अनिल विज से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने घोटालों के बारे में अपना पक्ष रखा। अब जल्द ही घोटालों से संबंधित दस्तावेज मुख्यमंत्री मनोहर लाल और स्थानीय शहरी निकाय मंत्री अनिल विज को सौंपने की बात कही है।
जानकारी के लिए सोमवार को जिला विकास, समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने जींद नगर परिषद में हुए में घोटालों के खिलाफ आवाज उठाई थी। उन्होंने नगर परिषद में पांच करोड़ रुपये के घोटाले होने की आशंका जताई थी। इसके बाद उन्होंने मंगलवार को अनिल विज से मुलाकात की। इस दौरान मंत्री विज ने विधायक को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। विधायक ने गबन के कुछ तथ्य अगले मंगलवार तक प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल व अनिल विज को सौंपेंगे। हालांकि डॉ. मिड्ढा ने कहा कि उन्होंने अनिल विज से मुलाकात की है और इस दौरान कई विषयों पर चर्चा हुई। सिर्फ जींद नगर परिषद नहीं जींद के विकास कार्यों व अन्य विषयों पर भी बात की गई है।