फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा ने शिक्षकों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप, डीसी को भेजी गुमनाम चिट्ठी

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। शहर के एक शिक्षण संस्थान की छात्रा ने अपने ही शिक्षकों पर प्रताड़ना के आरोप लगाकर डीसी को गुमनाम चिट्टी भेजी है। इस पर डीसी ने शिकायत की जांच के लिए पुलिस को कहा है। शिकायत में छात्रा ने अपने संस्थान के पांच अध्यापकों समेत छह के खिलाफ उसे अलग बुलाने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

छात्रा ने शिकायत में लिखा है कि उनके आंकलन में कम नंबर लगाने का डर दिखाया जाता है। हर किसी काम के लिए उनको अलग बुलाया जाता है। इससे वह बेहद परेशान है। इसकी शिकायत उसने डीसी के पास भेेजी गई। मंगलवार को डीएसपी पुष्पा खत्री ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए शिक्षण संस्थान के जिन अध्यापकों पर आरोप लगाए गए थे, उनके बयान दर्ज किए हैं। हालांकि शिक्षण संस्थान की प्राचार्य ने आरोपों को निराधार बताया है। शहर के शिक्षण संस्थानों में इस तरह के आरोप पहले भी लगे हैं, लेकिन पुलिस जांच में आज तक न तो शिकायतकर्ता सामने आया और न ही पुलिस जांच में कुछ निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें