फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: तेज हवा व बादलों ने दिलवाई गर्मी से राहत, शाम को चली धूल भरी आंधी

विज्ञापन
01जेएनडी22: तेज हवा के कारण चली धूल भरी आंधी। संवाद
विज्ञापन
जींद। पिछले कई दिनों से पड़ रही गर्मी से रविवार को तेज हवा व बादलों ने राहत दिलवाई है। शाम को जहां आसमान में बादल छाए रहे, वहीं धूल भरी आंधी भी चली। इसके कारण आमजन को गर्मी से राहत मिली। आगामी कई दिनों में भी तापमान कम रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन

तापमान में चल रही गिरावट आगामी एक सप्ताह तक चलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार बरसात होने के भी आसार है। पिछले तीन दिनों से अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान स्थिर बना हुआ है। वहीं दिन के समय चलने वाली गरम हवाओं से भी छुटकारा मिला हुआ है।
पिछले एक सप्ताह पहले गर्मी ज्यादा होने के कारण दोपहर के समय सबसे ज्यादा परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को होती थी। जो वाहन चलाते हुए सीधी धूप और तेज हवा के संपर्क में आते हैं। दिन निकलने के साथ ही सूर्य देवता आग उगलना शुरु कर देता था। इसके कारण बाजार भी सुनसान हुए थे। अब बाजारों में भी रौनक लौट आई है।
विज्ञापन

अगर बारिश हुई तो किसानों की फसलों को भी लाभ मिलेगा। गर्मी के कारण सबसे अधिक डर धान की पनीरी तैयार करने वाले किसानों को था। गर्मी के कारण पनीरी जल जाती थी। इसके कारण किसानों को कई बार इसकी बिजाई करनी पड़ती थी। ज्वार, मूंग व कपास की फसल के लिए बरसात बेहद फायदेमंद रहेगी। मौसम विशेषज्ञ डा. राजेश ने कहा कि आगामी एक सप्ताह तक तापमान स्थिर रहने की संभावना है। इसके कारण फसलों को लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें