फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कोरोना से बचाव को लेकर भीड़ कम करने के नहीं मिले पुख्ता प्रबंध

Tue, 11 Apr 2023 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। कोरोना से निपटने के लिए जिला स्तर की तैयारियों का जायजा लेने के लिए सोमवार को स्वास्थ्य निदेशालय की टीम ने नागरकि अस्पताल का निरीक्षण किया। टीम का नेतृत्व डिप्टी डायरेक्टर डॉ. पंकज माला ने किया जबकि उनके साथ डॉ. शामली व दो अन्य अधिकारी मौजूद रहे। टीम ने नागरिक अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड से अपने निरीक्षण की शुरूआत की और जो-जो कमियां दिखाई दी उन्हें नोट किया। बाद में इन कमियों को जिला स्वास्थ्य अधिकारियों को अवगत करवाया गया। वहीं एएसएमओ डॉ. हरदीप, चिकित्सा अधिकारी डॉ. गिरीश ने ग्रामीण क्षेत्रों की सीएचसी व पीएचसी का जायजा लिया और चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

प्रदेश में भी लगातार कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग अपनी सेवाओं को मजबूत करने और जांचने में लगा हुआ है। इसी के चलते सोमवार को डिप्टी डायरेक्टर डॉ. पंकज माला के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम अस्पताल पहुंची। टीम ने जब इमरजेंसी वार्ड में निरीक्षण किया तो उस समय मॉक ड्रिल की जा रही थी। इससे इमरजेंसी वार्ड में अफरा-तफरी का माहौल रहा। जांच में कुछ दवाआं व इंजेक्शन की कमी मिली जिसे लिख लिया गया। इसके बाद टीम लैब पहुंची और पाया कि मरीजों की लंबी लाइन लगी है। यहां मरीजों के बैठने के लिए कोई प्रबंध नहीं है। जिस छप्पर के नीचे मरीज खड़े होते हैं, वहां पंखा तक नहीं लगा है। इसपर टीम ने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि लैब के बाहर शेड के नीचे मरीजों को बैठने के लिए कुर्सियों का प्रबंध किया जाए व पंखे की व्यवस्था की जाए। इसके बाद टीम गायनी वार्ड में पहुंची। लगभग एक घंटे तक टीम यहां रूकी। डिलीवरी से लेकर महिलाओं को दी जाने वाली अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

फिजियोथेरेपी सेंटर में जाने के लिए आने वाली परेशानी से करवाया अवगत
टीम जब फिजियोथेरेपी सेंटर पर पंहुची तो पाया कि मरीजों को यहां तक पहुंचने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। ऐसे में टीम ने निर्देश दिए कि फिजियोथैरेपी सेंटर को नीचे शिफ्ट किया जाए ताकि बुजुर्गों को फिजियो थेरेपी सेंटर तक आने में कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन

टीम में शामिल रही डाॅ. शामली ने बताया कि निरीक्षण के दौरान जो-जो कमियां सामने आई हैं उन्हें अधिकारियों से अवगत करवा दूर करने के आदेश दिए गए है। टीम द्वारा पूरी रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें