फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 29 कोरोना संक्रमित और मिले

Tue, 11 Apr 2023 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जिले में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्य विभाग को सोमवार को 322 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट जारी की है। इनमें से 29 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में सक्रिय केसों की संख्या बढ़कर 41 हो गई है, वहीं 15 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो गए हैं।
विज्ञापन

कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. विजेंद्र ढांडा ने बताया कि सोमवार को स्वास्थ्य विभाग को 322 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट मिली है। इनमें से 29 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं 15 लोग ठीक भी हुए हैं। इस समय जिले में 41 एक्टिव केस हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को 329 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। 526 लोगों की स्वास्थ्य विभाग को रिपोर्ट मिलनी अभी बाकी है। ऐसे में लोग यदि सावधानी नहीं बरतेंगे तो कोरोना के मामले जिले में बढ़ते जाएंगे। अब तक स्वास्थ्य विभाग 5 लाख 37 हजार 554 लोगों के सैंपल ले चुका है। इनमें से 25 हजार 503 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। इनमें से 553 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 24 हजार 909 लोग ठीक हो चुके हैं। जिले में इस समय 41 एक्टिव केस बचे हैं।

नागरिक अस्पताल में भीड़ चिंता बढ़ा रही
नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन मरीजों की लंबी लाइन लगती है। ऐसे में न तो यहां मास्क लगाया जाता है और न ही शारीरिक दूरी के नियम का पालन किया जाता है। लगातार यह भीड़ कोरोना को लेकर चिंता बढ़ा रही है। इस भीड़ को किसी भी प्रकार स्वास्थ्य विभाग नियंत्रित नहीं कर रहा है। अस्पताल में वैसे तो सिक्योरिटी गार्ड हैं, लेकिन यह लोग भीड़ को कम करने या लोगों के बीच शारीरिक दूरी के नियम का पालन करवाने में कोई रुचि नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन

कोट
अस्पताल में प्रतिदिन 1500 के आसपास ओपीडी होती है। इस कारण भीड़ हो जाती है। सुरक्षा गार्ड की विशेष ड्यूटी लगाई जाएगी। लोगों को मास्क व शारीरिक दूरी के नियम का पालन करने के लिए लगातार अनुरोध किया जाता है। लोगों को खुद भी समझना चाहिए। सोमवार को कोरोना के 29 संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

डॉ. मंजू कादियान, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें