फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल पर सख्ताई :पेगां में अवैध कनेक्शन पर होगी कार्रवाई, काटे जाएंगे कनेक्शन

Wed, 01 Oct 2025 02:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
30जेएनडी28: पेगां गांव में पेयजल की बर्बादी रुकवाने के लिए ग्रामीण ​शिकायत देते हुए। विभाग
विज्ञापन
जींद। पेगां गांव में जल संरक्षण अभियान चलाकर अवैध कनेक्शन काटे जाएंगे और पेयजल की बर्बादी करने वाले अवैध कनेक्शन धारकों को नोटिस दिए जाएंगे l यह जानकारी जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जिला सलाहकार डॉ रणधीर मताना ने पेगां गांव के जलघर का निरीक्षण करते हुए दी।
विज्ञापन

मताना ने बताया की कुछ ग्रामीणों द्वारा खुले नलों द्वारा पानी बर्बादी की शिकायत की जा रही है। इन शिकायतों को दूर करने के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग व जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन की टीम प्रत्येक गांव में जाएगी।
यह टीम समय-समय पर गांव में जल संरक्षण अभियान चलाकर पेयजल से संबंधित समस्याओं को दूर कर रही है l उन्होंने कहा कि सभी ब्लॉक में खंड ग्राम स्तर पर विभाग के कर्मचारियों से संपर्क कर। उन्हें इस अभियान को अधिक तेज गति से चलाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

विभाग की टीम पहले उन गांव में कार्य कर रही है। जहां पेयजल बर्बादी की शिकायत सबसे ज्यादा है। पेगां गांव में खंड समन्वयक के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया है l यह टीम घर-घर जाकर खुले चलने वाले नलों की जांच करेगी। जिन नलों पर टेप नहीं है। उन उपभोक्ताओं को नोटिस देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें