फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सावित्री नगर की गली नंबर-4 बदहाल, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कंडेला। शहर के पटियाला चौक स्थित सावित्री नगर की गली नंबर-4 पंजाबी धर्मशाला वाली गली पिछले सात माह से बदहाल है। स्थानीय लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। टूटी सड़क, गड्ढों में भरा गंदा पानी और खुले पड़े सीवर के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है।
विज्ञापन

कॉलोनी निवासी नीरज ने कहा कि सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों, बच्चों और महिलाओं को उठानी पड़ रही है। गली में हर समय कीचड़ और जलभराव रहने से दुर्घटना का खतरा बना रहता है। गंदे पानी के कारण मच्छरों का प्रकोप भी लगातार बढ़ रहा है जिससे बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है।
विजय कुमार ने कहा कि गली की बदहाल स्थिति के कारण रिश्तेदारों ने भी घर आना कम कर दिया है जबकि गली में स्थित दुकानों और छोटे कारोबार पर भी इसका बुरा असर पड़ा है। व्यापारियों के अनुसार ग्राहकों की संख्या में भारी गिरावट आई है जिससे बाजार लगभग ठप हो गई है। इसके अलावा गली में स्थित पंजाबी धर्मशाला में होने वाले सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रम भी प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

अनिल कुमार ने कहा मानसून सिर पर है। स्थानीय लोगों की चिंता और बढ़ गई है। यदि जल्द ही निर्माण कार्य पूरा नहीं कराया गया तो जलभराव और गंदगी की समस्या और विकराल रूप ले सकती है। इस मौके पर गुलशन चायवाला, परवीन परुथी, नीरज नागपाल, अनिल कुमार, पप्पू गुलाटी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें