फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: संस्कृत महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने मेरिट में बनाई जगह

विज्ञापन
फोटो 24जेएनडी09-श्री ब्राह्मण संस्कृत महाविद्यालय रामराय के विद्यार्थी और स्टाफ सदस्य। स्रोत सं
विज्ञापन
जींद। श्री ब्राह्मण संस्कृत महाविद्यालय रामराय के विद्यार्थियों ने महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय के डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। प्राचार्य डॉ. सुभाष चंद्र शास्त्री ने बताया कि कर्मकांड डिप्लोमा में महाविद्यालय के सात विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की प्रथम दस वरीयता सूची में स्थान हासिल किया, जबकि दस विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। योग डिप्लोमा में भी महाविद्यालय की तीन छात्राओं ने टॉप-10 सूची में जगह बनाई। प्रधान सुरेंद्र दत्त गौतम ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और प्राचार्य को बधाई देते हुए इसे मेहनत और समर्पण का परिणाम बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें