फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतों से पानी की निकासी रोकी और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई

विज्ञापन
शुक्रवार को बंद पुलिया का निरीक्षण करते एसडीएम उचाना। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
संडील गांव में पानी की निकासी रोकने के चलते अलेवा पुलिस ने एक महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, अभद्र व्यवहार करने के आरोप में नामजद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन

नगूरां पुलिस चौकी प्रभारी दिलबाग सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम को संडील गांव में जलभराव के पानी की निकासी के लिए संडील-किठाना मार्ग पर बनी पुलिया खुलवाने के लिए प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल गया हुआ था। इस दौरान संडील निवासी महिला इंद्रो, उसका बेटा कुलदीप और पति महेंद्र सिंह ने पानी निकासी करने से रोककर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई। अधिकारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया। इस पर पुलिस ने इंद्रो, कुलदीप और महेंद्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया। कुलदीप को शनिवार को जिला अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया है।
यह था मामला
संडील गांव में जलभराव होने पर शुक्रवार को पानी निकासी की समस्या को लेकर किसानों ने डेढ़ घंटे तक नरवाना-किठाना मार्ग को जाम कर दिया था। नगूरां पुलिस चौकी प्रभारी दिलबाग सिंह ने अधिकारी को मौके पर बुलाने की बात कहकर समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन दिया था। उसके बाद ग्रामीण सड़क के साथ बैठकर प्रशासनिक अधिकारियों का इंतजार करने लगे। करीब पांच बजे एसडीएम उचाना डॉक्टर राजेश कौथ थाना प्रभारी अलेवा बीरबल सिंह वहां पहुंचे और लोगों की समस्या जानी। एसडीएम उचाना, एसएचओ अलेवा पानी निकासी करवाने के लिए पुरानी पुलिया के पास मौका पर पहुंचे और पुलिया को खुलवाने लगे तो उसके सामने पड़ने वाले खेतों के मालिक संडील निवासी कुलदीप, इंद्रो, महेंद्र सिंह फसल बर्बाद होने की गुहार लगाकर पानी निकासी का विरोध करने लगे। बात ज्यादा बढ़ने पर प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारियों के कार्य में बाधा डालकर काम को रोक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें