सफीदों। शहर के नए बस अड्डे की पार्किंग से चोरी हुई बाइक को सफीदों थाना पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने मामले में कैथल जिले के राजौंद निवासी मेहर उर्फ अरुण को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
मुआना निवासी रविंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उनकी बाइक शहर के नए बस अड्डे की पार्किंग में खड़ी थी। इसी दौरान कोई अज्ञात व्यक्ति बाइक चोरी कर ले गया। शिकायत पर सफीदों थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि कैथल सदर थाना पुलिस ने चोरी के मामले में मेहर उर्फ अरुण को गिरफ्तार किया है। उसके पास से सफीदों के नए बस अड्डे की पार्किंग से चोरी हुई बाइक बरामद हुई थी। इसके बाद सफीदों थाना पुलिस ने अदालत से आरोपी का प्रोटेक्शन वारंट हासिल किया और उसे सफीदों लाकर चोरी की बाइक अपने कब्जे में ले ली। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। संवाद