जींद। अमरहेड़ी रोड पर राजा की कोठी के नजदीक एक मकान से मोबाइल फोन और 25 हजार रुपये चोरी हो गए। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है।
सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में महिला संतोष ने बताया कि 2 फरवरी की शाम को अज्ञात ने उनके घर में घुसकर मोबाइल फोन और 25 हजार रुपये चोरी कर लिए। उन्होंने आसपास के लोगों से पूछा पर चोरों का सुराग नहीं लगा। सदर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। संवाद