फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाटू श्याम मंदिर का ताला तोड़कर दानपात्र से रुपये ले उड़े चोर

विज्ञापन
मंदिर में रखा वह दानपात्र जिसमें से पैसे चुराए गए हैं। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जुलाना। राजकीय कन्या स्कूल के पास स्थित खाटू श्याम मंदिर से चोर रात को एक दानपात्र का ताला तोड़कर हजारों रुपये चोरी कर ले गए। इसके अलावा एक अन्य दानपात्र तथा सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी साथ ले गए। जिस सिंहासन पर बाबा खाटू श्याम की प्रतिमा विराजमान थी, उसको भी चोर चांदी का समझकर ले गए लेकिन वह एल्युमीनियम का था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मंदिर के पुजारी राजकुमार ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात को अज्ञात लोग मंदिर के ताले तोड़कर अंदर घुस गए। चोर यहां से एक दानपात्र के ताले तोड़कर इसमें रखे पांच-छह हजार रुपये चोरी कर ले गए। इसके अलावा एक अन्य दानपात्र तथा सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी अपने साथ ले गए। बाबा खाटू श्याम की मूर्ति पर एक 1500 रुपये की माला भी डाली हुई थी, जिसे भी चोर ले गए। सूचना पाकर बुधवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें