फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल में उठाए जा रहे कदम नाकाफी : सुरजेवाला

विज्ञापन
विज्ञापन
उचाना। कोरोना काल में सरकार की ओर से उठाए जा रहे कदम नाकाफी है। लोगों को ऑक्सीजन तक नहीं मिल रही है। लोग दवाइयों के लिए परेशान हो रहे हैं। उक्त बातें कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने शुक्रवार को कहीं हैं। वह यहां निजी अस्पतालों व सरकारी अस्पताल में पर्सनल प्रोटेक्शन ईक्यूपमेंट (पीपीई) किट व मास्क वितरित करने के लिए आए थे।
विज्ञापन

उन्होंने सरकार से छह सवाल पूछे हैं। पूरे प्रदेश में ऑक्सीजन क्यों उपलब्ध नहीं है? पूरे प्रदेश में वेंटिलेटर और बेड का इंतजाम क्यों नहीं हो पा रहा है? वैक्सीन उपलब्ध क्यों नहीं? रेमडेसिविर इंजेक्शन, टोसिलिजुमैब इंजेक्शन की कालाबाजारी खुले क्यों हो रही है? पीएम केयर फंड और सीएम आपदा राहत फंड में एकत्रित पैसा कहां गए? एक साल से उसका इस्तेमाल कहां हुआ? सरकार इसका हिसाब क्यों नहीं देती? उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण फैल रहा है। उचाना के नागरिक अस्पताल में ऑक्सीजन सहित अन्य चिकित्सा सेवाओं का अभाव है। यहां से विधायक एवं उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला अपने हलके से बीते छह महीनों से गायब हैं। यही हाल हिसार लोकसभा से सांसद बृजेंद्र सिंह का है। कांग्रेस आज जनसेवा में लगी हुई है जबकि भाजपा व जजपा के नेता सत्ता की मलाई खा रहे हैं। मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि प्रदेश में ऑक्सीजन की कमी नहीं, जबकि स्वास्थ्य मंत्री कह रहे हैं, कि जितनी ऑक्सीजन मिलनी चाहिए उतनी प्रदेश को नहीं मिल रही है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा में एक लाख सक्रिय मरीजों पर 275 मीट्रिक टन ऑक्सीजन, जबकि दिल्ली को 700 मीट्रिक टन कोटे में मिल रही है। दिल्ली को ऑक्सीजन दीजिए लेकिन हरियाणा लोगों को भी पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन मिलनी चाहिए। हरियाणा में भाजपा और जजपा की सभी कोरोना हेल्पलाइन बोगस साबित हुई है। भाजपा नेता टेलीफोन और हेलीकॉप्टर में बैठकर ही काम चला रहे हैं।
विज्ञापन

‘भाजपा सरकार कोरोना के मरीजों को दवा और ऑक्सीजन देने में असफल’
नरवाना। भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार कोरोना मरीजों को दवा और ऑक्सीजन देने में असफल साबित हो रही है। लोग हर रो संक्रमित हो रहे हैं, लेकिन अस्पताल में न दवाएं हैं और न ही आक्सीजन है। उक्त बातें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहीं हैं। वह वीरवार को सुरजेवाला भवन में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।
इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकारी आंकड़ों के मुताबिक भी हरियाणा में कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या छह लाख पार हो चुकी है। सरकारी आंकड़ों की भी मानें तो कल तक लगभग 60 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। भाजपा-जजपा सरकार के हुक्मरान प्रदेश में और मोदी सरकार देश में अपनी जिम्मेदारी से पीछा छुड़वा तथा पीठ दिखा भाग खड़े हुए हैं। उन्होंने सिरसा की सांसद और नरवाना के विधायक पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्होंने पिछले आठ माह से नरवाना में पैर नहीं रखा। इस अवसर पर बृजेंद्र सिंह सुरजेवाला, पूर्व मंत्री रामभज लोधर, ईश्वर नैन, सुदीप सुरजेवाला, कैलाश सिंगला, एडवोकेट सुशील कौशिक, अनिल आर्य, देवेंद्र मंटा रसीदां, पूर्व पार्षद रामपाल उझाना, नप के उपप्रधान राजू पार्षद, रोशनलाल मित्तल, पूर्व पार्षद कर्मबीर सैनी, राजपाल बनवाला, राजेंद्र शर्मा, धौला नैन सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें