फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: स्कूल प्रबंधन समिति के पुनर्गठन पर राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने जताया एतराज

विज्ञापन
16जेएनडी10-जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी डॉ. सुभाष वर्मा के साथ बैठक करते हुए राजकीय प्राथमिक शिक्ष
विज्ञापन
जींद। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ हरियाणा ने जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी डॉ. सुभाष वर्मा के साथ बैठक की। जिला वरिष्ठ उप-प्रधान प्रदीप जागलान और राज्य वाइस चेयरमैन रूपेंद्र गोयत ने कह कि विभाग की ओर से 9 जुलाई को पत्र जारी कर प्रदेश के सभी विद्यालयों में विद्यालय प्रबंधन समिति के पुनर्गठन के निर्देश दिए गए हैं। जबकि विभाग के 7 मई के आदेशानुसार 28 मई तक सभी विद्यालयों में एसएमसी का गठन पहले ही किया जा चुका है।
विज्ञापन

ऐसे में दोबारा गठन करना न केवल अव्यावहारिक है, बल्कि इससे शिक्षकों, अभिभावकों और पंचायत प्रतिनिधियों के बीच भ्रम व मतभेद की स्थिति पैदा हो सकती है। उन्होंने कहा कि एक ही परिसर में स्थित प्राथमिक और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के लिए एक एसएमसी बनाए जाने का निर्णय प्राथमिक विद्यालयों की स्वायत्तता पर असर डालेगा। इससे प्राथमिक स्कूलों को मिलने वाली ग्रांट का उपयोग बाधित हो सकता है, जिससे बच्चों की मूलभूत शैक्षणिक आवश्यकताओं की उपेक्षा होने का खतरा बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें