जुलाना। नई अनाजमंडी में जननायक जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केसी बांगड़ ने कहा कि जजपा का आठवां स्थापना दिवस सात दिसंबर को जुलाना में मनाया जाएगा।
कार्यक्रम प्रदेश स्तरीय होगा जिसमें मुख्यातिथि के रूप में जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजय चौटाला शिरकत करेंगे। इसके अलावा राजस्थान, गुजरात, यूपी, पंजाब और हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष भी शिरकत करेंगे। पूर्व विधायक अमरजीत ढ़ांडा ने कहा कि रैली सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी।
इसको लेकर गांवों में लोगों को निमंत्रण दिए जा रहे हैं। बैठक में रैली को लेकर कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई। इस मौके पर जिला प्रधान जोरा, रोहताश दलाल, दिनेश, निक्कु, विशाल आदि मौजूद रहे।