फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पलवल में राज्यस्तरीय युवा महोत्सव कल से होगा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि तीन से पांच जनवरी तक पलवल में राज्यस्तरीय युवा महोत्सव आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

इस युवा महोत्सव में भाग लेने के लिए जिला से सभी चयनित प्रतिभागियों को पलवल ले जाने व लाने के लिए निशुल्क वाहन की सुविधा प्रदान की गई है। महोत्सव का उद्देश्य राष्ट्रीय युवा महोत्सव के लिए प्रतिभागियों का चयन करना है। जो 11 व 12 जनवरी को नई दिल्ली के भारत मंडप में विज्ञान और प्रौद्योगिकी में नवाचार विषय पर आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य अनिल गोयल ने बताया कि पलवल में होने वाले राज्यस्तरीय महोत्सव में वे प्रतिभागी शामिल होंगे जिन्होंने जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। प्रतियोगिताओं में समूह और एकल नृत्य, गायन, कविता लेखन, कहानी लेखन पेंटिंग, फोटोग्राफी, वाद-विवाद और विज्ञान प्रदर्शनियां शामिल हैं। प्र्रतियोगिता में व्यक्तिगत श्रेणियों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को क्रमश: 11 हजार, साढ़े सात हजार और पांच हजार रुपये की राशि दी जाएगी। समूह श्रेणी में अधिकतम एक लाख 10 हजार रुपये तक की राशि के पुरस्कार देने की प्रावधान है। प्रतिभागियों के ठहराव, भोजन और अन्य आवश्यक व्यवस्था विभाग द्वारा की जाएगी। महिला प्रतिभागियों के साथ महिला अभिभावकों के जाने की स्थिति में उनके ठहरने की अलग व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें