फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: एकलव्य स्टेडियम में मनाई जाएगी प्रदेशस्तरीय महर्षि वाल्मीकि जयंती

Fri, 15 Nov 2024 11:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
15जेएनडी35 : जींद में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक लेते मंत्री कृष्ण बेदी। स्रोत प्रशासन
विज्ञापन
जींद। एकलव्य स्टेडियम में राज्यस्तरीय महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह 24 नवंबर को होगा। इसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्यातिथि होंगे। यह जानकारी सामाजिक एवं न्याय अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी ने शुक्रवार को समारोह की तैयारियों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की हुई बैठक में दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जिले के विकास के लिए कई सौगात देंगे। उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि का जीवन हमेशा प्रेरणास्रोत रहा। हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए। हरियाणा के सभी जिलों से कार्यकर्ता एवं अति वंचित समाज के लोग समारोह में भाग लेंगे। इस अवसर पर पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, पूर्व मंत्री अनूप धानक, पूर्व मंत्री बिशम्बर वाल्मीकि, पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर, राम अवतार वाल्मीकि, कपूर वाल्मीकि भी मौजूद रहे।

15जेएनडी35 : जींद में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक लेते मंत्री कृष्ण बेदी। स्रोत प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें