फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से नागरिक अस्पताल और गोयल अस्पताल में लगेगा टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग सोमवार से तीसरे चरण की शुरुआत करेगा। इसके तहत बुजुर्गों और किसी बीमारी से ग्रसित लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। नागरिक अस्पताल में दो जगह जबकि एक निजी गोयल ऑर्थोपेडिक्स अस्पताल में टीका लगाया जाएगा। निजी अस्पताल वैक्सीन लगवाने वाले व्यक्ति से 250 रुपये फीस वसूल करेगा। इसमें से 150 रुपये वैक्सीन के लिए स्वास्थ्य विभाग के पास जमा करवाने होंगे जबकि 100 रुपये खुद के पास रखेगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने 16 जनवरी से वैक्सीन लगाने के लिए अभियान की शुरुआत की थी। इसमें प्रथम चरण में स्वास्थ्य विभाग के निजी व सरकारी कर्मचारियों व अधिकारियों को वैक्सीन लगाने का अभियान शुरू हुआ था। प्रथम चरण में लगभग 6700 लोगों को वैक्सीन लगाई जानी थी लेकिन इनमें से केवल 4500 लोगों ने ही वैक्सीन लगवाई। दूसरे चरण में फ्रंट लाइन कार्यकर्ताओं को वैक्सीन लगाई जानी थी। इनकी संख्या करीब 3500 रही। इनमें से भी अब तक 900 के आसपास लोगों ने ही वैक्सीन लगाई है। अब तीसरे चरण के अभियान की शुरुआत विभाग सोमवार से कर रहा है। इसमें 60 वर्ष की आयु पार कर चुके और किसी बीमारी से ग्रस्त लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। नागरिक अस्पताल में दो जगह वैक्सीनेशन का कार्य किया जाएगा। यहां पर यह वैक्सीन फ्री में लगाई जाएगी जबकि निजी गोयल ऑर्थोपेडिक्स अस्पताल में 250 रुपये देकर टीका लगवाया जा सकेगा।
स्वास्थ्य कर्मचारियों को अब नहीं लगाई जाएगी पहली डोज
जिले में 6700 स्वास्थ्य कर्मचारी एवं अधिकारी हैं, जिनको पहले चरण में वैक्सीन लगाई जानी थी। इनमें से केवल 4500 लोगों ने ही वैक्सीन लगवाई है। अब इन लोगों को दूसरे डोज लगाई जा रही है। अब स्वास्थ्य विभाग के किसी भी कर्मचारी या अधिकारी को पहली डोज नहीं लगाई जाएगी।
विज्ञापन

जो भी व्यक्ति वैक्सीन लगवाना चाहता है, उसे आरोग्य सेतु या एप पर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद ही वैक्सीन लगाई जाएगी। नागरिक अस्पताल में दो जगह वैक्सीन फ्री में लगाई जाएगी जबकि निजी गोयल अस्पताल में वैक्सीन के लिए 250 रुपये देने होंगे। वैक्सीन स्वास्थ्य विभाग उपलब्ध करवाएगा। वैक्सीन उपलब्ध करवाने की एवज में स्वास्थ्य विभाग निजी अस्पताल से 150 रुपये लेगा। - डॉ. नवनीत सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें