फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कमजोरी महसूस होने पर रात को चंडीगढ़ में रुके जगजीत सिंह डल्लेवाल

Mon, 24 Feb 2025 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना (जींद)। फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की मांग को लेकर चंडीगढ़ में हुई बैठक के बाद शनिवार रात को किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल चंडीगढ़ में ही रुके। बताया जा रहा है कि लंबे सफर और बैठक के कारण उन्हें काफी कमजोरी महसूस हुई। रविवार सुबह उन्हें एंबुलेंस में खनौरी बॉर्डर स्थित धरनास्थल पर लाया गया।
विज्ञापन

किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़, काका सिंह कोटड़ा ने बताया कि शनिवार को केंद्र सरकार और किसान नेताओं के बीच हुई बैठक तीन घंटे तक बैठक चली। लंबा सफर तय करने और बैठक में शामिल हाेने के कारण रात को उन्हें परेशानी हुई। इस कारण उन्हें रात को चंडीगढ़ में ही रोकना पड़ा। इससे पहले बैठक में किसान नेताओं ने विस्तार से तथ्यों समेत एमएसपी गारंटी कानून के मुद्दे पर बात रखी। उन्होंने कहा कि जब किसानों को फसलों की उचित कीमत मिलेगी तो उनकी क्रय शक्ति बढ़ेगी। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को फायदा होगा।
विज्ञापन

फोटो कैप्शन
23जेएनडी47: जगजीत सिंह डल्लेवाल का हालचाल जानते हुए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान। स्रोत : किसान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें