फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: राजकीय महिला महाविद्यालय में वसंत उत्सव की धूम

Thu, 12 Feb 2026 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
12जेएनडी36: सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति देती छात्राएं। स्रोत : कॉलेज
विज्ञापन
जींद। राजकीय महिला महाविद्यालय में दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम वसंत उत्सव का आयोजन हुआ। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि प्राचार्य सत्यवान मलिक और प्राचार्य डॉ. जय नारायण गहलावत ने दीप जलाकर किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वसंत उत्सव जैसी सांस्कृतिक गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक हैं। प्राचार्य सत्यवान मलिक ने कहा कि जींद की प्रतिभाशाली बेटियां हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। वसंत उत्सव के आयोजक रवि कुमार रहे। वहीं डॉ. राजेश बूरा ने मंच संचालन किया।
मीडिया प्रभारी डॉ. सुमिता आसरी ने बताया कि विभिन्न सांस्कृतिक व रचनात्मक प्रतियोगिताओं पोस्टर मेकिंग, मिमिक्री, मोनो एक्टिंग, गायन, नृत्य, काव्य गोष्ठी, भाषण, पेंटिंग, ऑन द स्पॉट फोटोग्राफी, एकल नृत्य, समूह नृत्य तथा रंगोली में छात्राओं ने प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए स्थान प्राप्त किए। इस अवसर पर नरेंद्र ढुल, डॉ जितेंद्र शर्मा डॉ संदीप शर्मा, कल्पना शर्मा, गुरुदीप और अन्य स्टाफ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
पोस्टर मेकिंग में स्थान
प्रथम – सृष्टि
द्वितीय – कोमल
तृतीय – मन्नू
0
मिमिक्री
प्रथम – चेतना
द्वितीय – इंदु
तृतीय – शगुन
0
मोनो एक्टिंग
प्रथम – पलक
द्वितीय – अंजलि
तृतीय – तनिशा
0
गायन
प्रथम – दिव्यांशी
द्वितीय – पायल
तृतीय – कोमल
0
काव्य गोष्ठी
प्रथम – मुस्कान
द्वितीय – अंजली
तृतीय – तनिशा
0
भाषण
प्रथम – अंजलि
द्वितीय – सुप्रिया
तृतीय – वंदना
0
पेंटिंग
प्रथम – विभा
द्वितीय – स्नेहा
तृतीय – नैन्सी
0
ऑन-द-स्पॉट फोटोग्राफी
प्रथम – कल्पना
द्वितीय – मुस्कान
तृतीय – स्नेहा
0

एकल नृत्य
प्रथम – तनु
द्वितीय – तमन्ना
तृतीय – खुशबू
0
समूह नृत्य
प्रथम – खुशबू व ग्रुप
0
रंगोली
प्रथम –करिश्मा
द्वितीय – अंजली
तृतीय – अंजली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें