फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: आज से खेल नर्सरियां बंद, अप्रैल में खुलने की उम्मीद

Fri, 31 Jan 2025 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
31जेएनडी20-खेल नर्सरी में अभ्यास करते हुए ​खिलाड़ी। 
विज्ञापन
जींद। खेल विभाग की ओर से एक फरवरी से लेकर आगामी आदेशों तक खेल नर्सरियां बंद करने का निर्णय लिया गया है। अप्रैल में दोबारा से खेल नर्सरियां शुरू होने की संभावना है। ऐसे में खिलाड़ी जहां वार्षिक परीक्षाओं की तैयारियों में व्यस्त रहेंगे, वहीं प्रशिक्षक अप्रैल में नर्सरियां आरंभ होने का इंतजार करेंगे।
विज्ञापन

प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों को पिछले सात माह से मानदेय व खुराक भत्ता नहीं मिला है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इन्हें खुराक भत्ता व मानदेय जारी हो जाएगा। इसे लेकर मुख्यालय ने सभी खिलाड़ियों और कोच की जानकारी मांगी है। उम्मीद है जल्द ही राशि जारी हो जाएगी।
खेल विभाग की तरफ से जून 2024 में जींद जिले में 82 खेल नर्सरियां अलॉट हुई थी। इसमें कबड्डी, कुश्ती, हॉकी, आर्चरी, एथलेटिक्स, हैंडबॉल, बास्केटबॉल, बॉक्सिंग, फेंसिंग, रोइंग, तैराकी व वुशु के खिलाड़ी अभ्यास करते हैं। प्रत्येक खेल नर्सरी में 25 से 30 खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जाता है। इसमें अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों को खुराक भत्ता भी दिया जाता है। खेल विभाग द्वारा आठ से 14 साल के खिलाड़ियों को खुराक भत्ता के तौर पर 1500 रुपये प्रति माह और 15 से 19 साल के खिलाड़ियों को दो हजार रुपये मासिक राशि मिलती है। यह राशि उनके बैंक खाते में सीधी आती है। वहीं खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने वाले कोच को 25 हजार रुपये मानदेय दिया जाता है।
विज्ञापन




अभी खेल नर्सरियां आगामी आदेशों तक बंद रहेंगी। खिलाड़ियों का खुराक भत्ता अटका हुआ है। मुख्यालय ने सभी खेल नर्सरी में खिलाड़ियों और कोच की जानकारी मांगी गई है। उम्मीद है कि जल्द ही खिलाड़ियों को खुराक भत्ता उनके बैंक खाते में जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

रामपाल हुड्डा, जिला खेल अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें