फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सफीदों में चिकित्सक की हत्या का एसपी ने किया खुलासा

Tue, 29 Jul 2025 02:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। सफीदों में भाजपा के पूर्व मंडलाध्यक्ष व निजी अस्पताल संचालक डॉ. विकास हत्याकांड में पुलिस ने खुलासा किया है। हत्या का कारण कोई पुरानी रंजिश और फिरौती व रंगदारी का मामला नहीं था। यह दो कारों के मध्य हो रही दौड़ और ओवरटेक करते समय कार की टक्कर होने के कारण हुए विवाद में हत्या हुई है।
विज्ञापन

एसपी कुलदीप सिंह ने बताया कि दो गाड़ियों की दौड़ असंध के ढाबे के नजदीक से शुरू हुई और सफीदों के रामपुरा रोड तक जारी रही। यहां पर डॉ. की कार दूसरी कार से टकरा गई। इसमें विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट हुई। जब डॉ. विकास फॉर्च्यूनर गाड़ी के नजदीक गए तो इसमें आरोपी करनाल जिले के जयसिंह पुरा निवासी प्रदीप ने उन पर चाकू से हमला कर हत्या कर दी।
इस दौरान डॉ. विकास के साथ मौजूद डॉ. अनिल व यशपाल भी गए तो उन पर भी चाकू से हमला किया गया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को भी कॉल किया। इस दौरान आरोपी वारदात को अंजाम देकर भाग गए।
विज्ञापन

सीआईए जींद प्रभारी मुनीष के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुठभेड़ के बाद नरवाना के निकट आरोपी प्रदीप को काबू कर लिया। आरोपी पर हत्या, हत्या का प्रयास, लूट समेत 9 आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी करनाल में हत्या के मामले में वर्ष 2023 में पैरोल जंपर है। फिलहाल आरोपी अस्पताल में उपचाराधीन है। अस्पताल से छुट्टी के बाद आरोपी को अदालत से रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
-
डॉ. विकास व उसके साथियों ने ढाबे पर किया था शराब का सेवन
पुलिस जांच में सामने आया है कि डॉ. विकास, डॉ. अनिल, यशपाल समेत पांच लोगों ने ढाबे पर शराब का सेवन किया था। इसके बाद दो चिकित्सक अपनी गाड़ी से निकल गए जबकि डाॅ. विकास, डॉ. सुनील व यशपाल अपनी क्रेटा गाड़ी से सफीदों की तरफ आ रहे थे। रामपुरा रोड पर डॉ. विकास की क्रेटा गाड़ी में फॉर्च्यूनर गाड़ी की टक्कर हो गई। इसके बाद फॉर्च्यूनर गाड़ी चालक आरोपी प्रदीप ने डॉ. विकास पर चाकू से हमला कर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें