21जेएनडी29 : शहर में रुपया चौक पर लगा सूप का स्टाल। संवाद
जींद। सर्दी शुरु होते ही बाजारों में सूप की मांग जोर पकड़ने लगी है। शाम होते ही शहर के चौक पर सूप बेचने वाले ठेलों और दुकानों पर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। खासकर ऑफिस से लौटने वाले कर्मचारी, कॉलेज छात्र और परिवारों के साथ निकले लोग सूप का स्वाद लेने पहुंच रहे हैं।
आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. योगेश ने बताया कि सर्द हवाओं के बीच गर्म सूप न केवल ठंड से राहत देता है बल्कि शरीर को ऊर्जा और इम्युनिटी भी प्रदान करता है। खासकर गाजर, टमाटर, पालक, स्वीट कॉर्न और मशरूम सूप को लोग इम्युनिटी बढ़ाने के लिए खूब पसंद कर रहे हैं।
बाजारों में इस सीजन में कई नए फ्लेवर भी लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। शाम के समय सूप, मोमोज, हॉट कॉफी और चाउमीन के स्टॉल पर भीड़ उमड़ती दिख रही है। सब्जियों से भरपूर गर्म सूप शरीर को आवश्यक विटामिन और मिनरल देता है। साथ ही पानी की कमी नहीं होने देता। बच्चे, बुजुर्ग और युवा सूप को पीने के लिए ठेले पहुंच जाते हैं।