फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: आईटीबीपी के जवान विक्रम के घर पहुंचे दुष्यंत चौटाला

विज्ञापन
21जेएनडी10 :गुरुसर गांव में विक्रम के घर श्रद्धांजलि देने के दौरान परिवार से बातचीत करते हुए। स
विज्ञापन
नरवाना। जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने शुक्रवार को हलके का दौरे किया। इस दौरान गांव गुरुसर में आईटीबीपी के जवान विक्रम के घर जाकर शोक प्रकट किया और परिवार को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन

दुष्यंत चौटाला ने सात दिसंबर को जुलाना में आयोजित होने वाले जेजेपी के स्थापना दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गांव-गांव जाकर जनसंपर्क किया और अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।
उन्होंने कहा कि जेजेपी का संगठन अपने कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण से ही मजबूत बन पाया है। उन्होंने भरोसा जताया कि जुलाना में होने वाला स्थापना दिवस कार्यक्रम रिकॉर्ड तोड़ भीड़ के साथ एतिहासिक साबित होगा। चौटाला ने कहा कि जेजेपी लगातार जनसमस्याओं को उठाती रही है और जनता के मुद्दों के समाधान के लिए संघर्ष करती रही है।
विज्ञापन

इस दौरान प्रभारी रमेश खटक, पूर्व विधायक एवं जिला प्रधान जोरा सिंह डूमरखा, प्रदेश सदस्य बलवान दनोदा, हलका प्रधान सुरेंद्र गोयत बेलरखा, हलका प्रभारी ईश्वर नैन, प्रदेश सदस्य बलजीत मालू दनोदा, शमशेर बद्दोवाल, जयभगवान अमरगढ़, तारा चहल, अमर नैन मौजूद रहे।

21जेएनडी10 :गुरुसर गांव में विक्रम के घर श्रद्धांजलि देने के दौरान परिवार से बातचीत करते हुए। स

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें